कृषि विभाग “स्माम किसान योजना” से सुधरी किसानों की आर्थिकी

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

आज के समय में खेती करने के लिए आधुनिक उपकरण की जरूरत होती है। लेकिन बहुत से ऐसे किसान है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा इन कृषि उपकरणों को नहीं खरीद पाते हैं।

इन समस्याओं को दूर करने के लिए कृषि विभाग की “स्माम किसान योजना” के तहत केंद्र सरकार द्वारा खेती के आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए अनुदान दिया जाता है।

इस योजना के लाभ से किसानों के लिए खेती करना बहुत आसान हुआ है। फसलों की पैदावार भी बढी है । जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है।

ऐसे ही एक किसान है विकास खंड नगरोटा सूरिया की ग्राम पंचायत नढोली के पवन कुमार जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाकर वर्ष 2020 में एक ट्रैक्टर 50 प्रतिशत उपदान पर लिया था।

पवन कुमार ने कहा कि लगभग 5 साल पहले तक मैं मेहनत मजदूरी करके अपने खेतों में थोड़ी बहुत सब्जी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

इस दौरान उनका मेलजोल कृषि विभाग के अधिकारियों से हुआ जिन्होंने मुझे सरकार की इस योजना के बारे में जागरूक किया उससे प्रभावित होकर मैंने उपदान के लिए आवेदन किया।

पहले मैं 5 – 6 कनाल भूमि में सब्जियां उगाता था । और बाकी जमीन में धान, मक्की तथा गेहूं की फसल लगाता था। तथा ट्रैक्टर लेने के बाद मैंने 10 कनाल में सब्जियां लगाना शुरू कर दी और 40 कनाल भूमि किराए पर लेकर उसमें भी 5 कनाल में भिंडी, 3 कनाल में फ्रासवीन व 35 कनाल मैं गेहूं लगाई थी।और इस वर्ष भी लगभग 10 कनाल भूमि में सब्जियां लगाएंगे।

पवन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर लेने के बाद मैं अपने खेतों के साथ-साथ अन्य लोगों की खेतों की बिजाई भी कर देता हूं। आज इस ट्रैक्टर के प्रति सीजन की कमाई लगभग 20 हजार से 25 हजार रुपए के बीच बिना किसी परेशानी के होती है।

इस बारे में कृषि विकास अधिकारी कोटला डॉक्टर विशाखा पाल के अनुसार ” स्माम किसान योजना” का लाभ लेकर जिस प्रकार पवन कुमार ने अपनी आय में वृद्धि की है। तथा अपने रहन-सहन के तरीके में सुधार किया है। इससे अन्य किसानों को भी इस योजना का लाभ उठाना चाहिए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...