कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसानों की आर्थिकी में हुआ सुधार

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसानों की आर्थिकी में सुधार हुआ है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कोटला के गांव भेडखडड निवासी ओंकार सिंह ने कृषि विभाग से अनुदान पर सब्जियों व अन्य फसलों के बीज लेकर अपनी आर्थिकी मजबूत की है।

ओंकार सिंह पिछले 10 वर्षों से कृषि विभाग कोटला से जुड़े हैं और कृषि कर रहे हैं। उन्होंने 4 कनाल में करेला, घीया ,खीरा ,भिंडी, हरी मिर्च, कद्दू तथा अन्य सब्जियां लगाई है। जिसका बीज वह कृषि विभाग कोटला से लेते हैं।

किसान ओंकार सिंह के अनुसार पिछले सीजन में सब्जियों के उत्पादन तथा विक्रय से लगभग 26 हजार रुपए का मुनाफा हुआ था। उसने कहा कि 8 कनाल में धान तथा 6 कनाल में मक्की लगाई है। जिसका बीज भी कृषि विभाग कोटला से लिया है।

कृषि विकास अधिकारी कोटला डॉक्टर विशाखा पाल के अनुसार ओंकार सिंह एक प्रगतिशील किसान है जिनसे प्रेरणा लेकर अन्य किसान भी कृषि करने में अपनी रुचि दिखा रहे है।

तथा कृषि विभाग की तरफ से किसानों की हर संभव मदद की जा रही है । तथा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। ताकि किसान कृषि से अधिक आय प्राप्त कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...