कुल्लू के पढारनी गांव में भड़की आग, मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की चकुरठा पंचायत के पढारनी गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया है। रविवार को दिवाली की रात भड़की आग में लाखों का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका और लकड़ी का बना मकान देखते ही देखते राख हो गया।

मकान शेर सिंह निवासी चकुरठा का बताया जा रहा है। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में भी एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई जिससे से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं ननखड़ी पंचायत के बड़ाच पंचायत के बनोला गांव में एक मकान में आग लगने से दो कमरे जलकर राख हो गए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...