कुलदीप राठौर लोकप्रिय नेता:- एन. के. पण्डित

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार
राहुल – प्रियंका सेना कांग्रेस भी अब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के समर्थन में खुल कर कूद गयी है ! आज मण्डी में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल -प्रियंका गाँधी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया इंचार्ज एन. के. पण्डित प्रदेश महासचिव बंदना ठाकुर, और मण्डी जिला के उपाध्यक्ष परमानन्द आज़ाद, जिला महिला बिंग सचिव निशा देवी, प्रदेश सचिव सन्नी एपन, जिला बिलासपुर की यूथ अध्यक्ष चांदनी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्प राज शर्मा, ने संयुक्त बयान में कहा की हिमाचल प्रदेश की पूरी कांग्रेस पार्टी कुलदीप सिंह राठौर के साथ एकजुटता से खड़ी है !
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मेहनती और जमीन से जुड़े एक लोकप्रिय नेता है क्योंकि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने कई चुनाव जीत कर एक इतिहास रचा है ! उन्होंने कहा की कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी को मजबूती से खड़ा करके एक नई जान फूंक दी है जिस से कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिन रात कार्य करके कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं और 2022 के विधान सभा चुनावों में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 8- 60 का खेल करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी !
राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एन. के. पण्डित ने कहा कि जब भाजपा ने उप चुनावों की चारों सीटें हारी तब जाके प्रदेश के मुखिया जय राम ठाकुर को कांग्रेस पार्टी कि ताकत का एहसास हुआ और अब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सपने में भी कुलदीप राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, आशा कुमारी, विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ही नज़र आते हैं क्योंकि यही कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा कि नैया डूबोने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे !
एन के पण्डित ने साफ शब्दों में भाजपा पर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र मण्डी से बड़ा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है अब भाजपा को उनके कई सहयोगी दल छोड़कर भाजपा से पीछा छुड़वाना चाहते है ! पण्डित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर कि लोकप्रियत दिन प्रतिदिन सोने के गहने कि तरह बढ़ रही है और दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कि लोकप्रियता सर्दी के तापमान कि तरह लुढ़क रही है !
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...