कुत्तों को बचाने के चक्कर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, घर का बुझ गया इकलौता चिराग

--Advertisement--

कुत्तों को बचाने के चक्कर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, घर का बुझ गया इकलौता चिराग

ऊना – अमित शर्मा

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर टाहलीवाल के ड्रीम लैंड पैलेस के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते कार चालक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वीरवार को एक कार संतोषगढ़ की ओर से टाहलीवाल की तरफ जा रही थी तो टाहलीवाल के ड्रीम लैंड पैलेस के पास सड़क पर अचानक कुत्ते आ गए। कुत्तों को बचाने के चक्कर में चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।

कार की गति तेज होने के चलते कार का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक बीच में ही दब गया।हादसे के बाद उसे कार से निकाल कर संतोषगढ़ अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ऊना भेज दिया गया, लेकिन ऊना अस्पताल पहुंचने के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी चंदपुर के रूप में हुई है।

उधर, टाहलीवाल पुलिस थाने के सब इंस्पैक्टर अजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि प्रदीप घर में अकेला इकलौता बेटा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...