देहरा – शिव गुलेरिया
विकास खण्ड परागपुर की ग्राम पंचायत कुड़ना(सलेटी) में प्रधान रेणु शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह भी टीम सहित ग्राम सभा में पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को साइबर क्राइम सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया। इसके अलावा आमजन को नशे के दुष्परिणामों और यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
ये रहे उपस्थित
ग्राम सभा में करीब 140 लोगों सहित तकनीकी सहायक विजेंद्र सिंह, रोजगार सेवक अश्विनी कुमार, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रवि कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी, आशा वर्कर और वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

