कुठेड़ पंचायत के केरटा गांव में चोरों ने तीन घरों में लगाई सेंध

--Advertisement--

Image

बग्गा/कुठेड़:महिंद्र सिंह
कोटला क्षेत्र की कुठेड़ पंचायत के केरटा गांव में चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाई।जहां वो दो घरों में कुछ लूटने में असफल रहे वहीं एक घर से वो नकदी और जेवरात चुराने में कामयाब हो गए।मामला बीती रात का है जहां इन चोरों ने एक घर में दरवाजे की कुंडी तोड़ कर कमरे से कई ट्रंकों के ताले तोड़ दिए और दो ट्रंकों को कमरे से निकाल कर खेतों में जाकर तोड़ा लेकिन उन्हें इन ट्रंकों में कपड़ों के अलावा कोई नकदी और जेवरात नहीं मिले।एक घर में जब दो चोर अंदर घुसे थे और एक बाहर बरामदे में खड़ा था तो दरवाजे की आवाज आने से और घरवालों में जागने के बाद वो रफ़्फ़ु चक्कर हो गए लेकिन एक घर से वो सोने के गहने और दस हजार की नकदी चोरी करने में सफल हो गए।कोटला पुलिस के चौंकी प्रभारी संजय शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...