कुठेड़ में नशे के खात्मे के लिए दो दिवसीय टूर्नामेंट का समापन, कबड्डी में नूरपूर तो बॉलीबॉल में कैहरियाँ ओर बैडमिंटन में नगरोटा सुरियाँ की टीम विजेता।
कुठेड़ – अमित शर्मा
“नशे को है भगाना देश को बचाना” कि पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए ज्वाली उप मण्डल की कुठेड़ पंचायत में दो दिवसीय क्षेत्रीय व नजदीकी पंचायतों के युवाओं के लिए युवा खेल परिषद कुठेड़ द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ।
जिसमें बॉलीबॉल ,कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।वहीं इस खेल कूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की कबड्डी में 10, बॉलीबॉल में 10 व बैडमिंटन में 20 टीमों ने भाग लिया।
वहीं बैडमिंटन में फाइनल मुकाबला नगरोटा सुरियाँ व शाहपुर के बीच खेला गया। जिसमें नगरोटा सुरियाँ की टीम रही। वहीं विजेता टीम को 5000 रुपये व ट्रॉफी व उपविजेता को 3000 रुपये का इनाम राशि दी गई।
वहीं कब्बडी का फाइनल मुकाबला कुठेड़ व नूरपूर के बीच खेला गया। जिसमें नूरपूर की टीम विजेता रही व टीम उपविजेता रही। वहीं विजेता टीम को 10 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 7 हजार रुपये की इनाम राशि दी गई।
वहीं वॉलीबॉल में फाइनल मुकाबला धर्मशाला व कैहरिया के बीच खेला गया। जिसमें कैहरियाँ की टीम विजेता रही वही विजेता टीम को 10 हजार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7000 रुपये की इनाम राशि दी गई ।
वहीं प्रीतम ठाकुर व पुरुषोत्तम कौशल ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए परिषद के समस्त सदस्यों व क्षेत्र की जनता का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि खेल जीवन और नशे का कोई नाता नहीं है। खेलों से जुड़कर व्यक्ति अनुशासित होता है। खेल का अपना ही नशा ऐसा होता है कि व्यक्ति दूसरे नशे भूल जाता है।
युवाओं को नशे से मुक्त कराना है तो खेलों की ओर उनका जुड़ाव बढ़ाना होगा। हमें उन्हें विकल्प देना होंगे, बेहतर मैदान और सुविधाएं देना होंगी।
यदि युवा खेल मैदान में आएगा तो निश्चित ही नशे की लत से स्वयं ही दूर होता चला जाएगा। इसी ध्येय के चलते दो दिवसीय खेलों का आयोजन किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रीतम ठाकुर, पुरुषोत्तम धीमान, धर्मेंद्र कटोच, मदन धीमान, नीरज धीमान, कामराज सुनील भलाड़ू ,पवन कुमार, ईश्वर, बीडीसी सुरिंदर, रजनीश भलाड़ू, डॉ रवि चंबियाल आदि खेल युवा विकास परिषद सहित मेंबर एवं युवा क्लब के सभी साथी मौजूद रहे।

