किराए के कमरे में मृत मिला स्कूल का कर्मचारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

झंडूता उपमंडल के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपाल चंद निवासी सलोआ तहसील नयना देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोपाल चंद शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय माध्यमिक पाठशाला झंडूता में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और झंडूता में किराए के कमरे में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे मकान मालिक ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो गोपाल चंद अंदर मृत अवस्था में मिला।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल के बोल 

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...