
नालागढ़- सुभाष चंदेल
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत एक नाबालिग लड़की के अपहरण व फिर दुराचार का मामला प्रकाश में आया है, पुलिस ने इस मामले में धारा-363 व 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
महिला पुलिस थाना बद्दी में पीडि़ता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसकी 16 वर्षीय बेटी 31 दिसंबर की शाम को अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गईं थी, इन्हें लगा की इनकी बेटी किसी सहेली के घर गई होगी, लेकिन वह अगली सुबह तक भी नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने छानबीन शुरू की और पुलिस को इत्तलाह दी।
दो जनवरी को कुठाड़ चौकी से पीडि़ता के मिलने के संदर्भ में उसके पिता को सूचना मिली और पुलिस ने पीडि़ता को परिजनों के हवाले किया। पीडि़ता ने अपनी मां को बताया कि उसे 31 दिसंबर को हरविंद्र कुमार जबरन इसे अपने साथ ले गया और नालागढ़ में उसके साथ गलत काम किया।
महिला पुलिस थाना बद्दी ने दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफतार कर लिया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
