
मंत्री सरवीण चौधरी ने की मेले में शिरकत।
लंज – निजी संवाददाता
पंचायत मनेई स्थित लखदाता पीर बाबा छिंज मेला का आयोजन धूमधाम से हुआ। जिसमें शाहपुर की विधायिका व हिमाचल सरकार में समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शिरकत की।
मुख्यातिथि का मेला कमेटी अध्यक्ष कृपाल संधू सहित सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मेले में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए।
छोटी माली का मुकाबला कुलविंद्र डडोली व पताजी 32 मील के बीच हुआ। छोटी माली का मुकाबला कुलविंद्र पहलवान ने जीता।जिसमें विजेता को 10 हजार व उपविजेता को 8100 की राशि देकर सम्मानित किया गया।
दीनानगर के काला पहलवान व अजनाला के धाना पहलवान के बीच बड़ी माली का मुकाबला हुआ। काला पहलवान ने धाना पहलवान को हराकर मनेई स्थित बागड़ू छिंज मेला जीत लिया।
विजेता को 15 हजार रुपए व उपविजेता को 12 हजार रुपए देकर मुख्यातिथि मुख्यातिथि व मेला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि सरवीण चौधरी ने कहा कि मेले हमारी पुरानी सांस्कृति के प्रतीक है, जिससे मेल मिलाप बढ़ता है। उन्होने कहा कि चंगर क्षेत्र में करोडों के काम किए जा रहे है।
उन्होने कहा मेलों के दौरान ही पूर्व में मेलों के आयोजन ही मनोरंजन का साधन होता था। उन्होने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 25 हजार रूपये देने की घोषणा की ।
वहीं मेले के आखाडे के लिए सीढ़िया वनाने के लिए 2 लाख व स्टेज के लिए अलग से 1 लाख रूपये देने की घोषणा की ।
इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान कृपाल सिंह संधू,प्रधान पंचायत मनेई निशा देवी, उप प्रधान विरेंद्र सिंह,पंचायत प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान भरूहपलाहड,हरनाम सिंह,गिरधारी लाल पूर्व प्रधान, ज्योति प्रकाश,फौजा लंवरदार,गोवर्धन सिंह जसरोटिया,राज कुमार पठानियां,छोटू धीमान,जगदीश धीमान, जोगिंद्र सिंह,कैप्टन प्रेम सिंह,प्रधानाचार्य करतार सिंह, वीडीसी सदस्य कतक चंद, डडोली पंचायत प्रधान राज कुमार निर्मल कुमार सहित समस्त कमेटी के सदस्य व काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
