कालका-शिमला हाईवे पर नशा कारोबार का पर्दाफाश, बैकवर्ड लिंक में नाइजीरियन तक पहुंची खाकी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

परवाणु पुलिस ने नशे की कमर तोड़ने के प्रयास में एक शानदार सफलता हासिल की है। दरअसल, 19 जुलाई को पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दिल्ली से कुछ लोग स्थानीय युवाओं को जाबली में चिट्टा बेचने आते हैं।

इस बार लग्जरी होंडा एकॉर्ड में पहुंचे हैं। दिल्ली के विजय सपरा, अमरजीत सिंह व पंचकूला के विपुल शर्मा की इशर स्वीट शॉप के नजदीक मौजूद थे।

तलाशी में 25.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों का 9 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पुलिस ने बैकवर्ड लिंक को खंगालना शुरू कर दिया। साथ ही तीनों की गिरफ्तारी में भी गोपनीयता बरती, ताकि असल गुनहगार को दबोचा जा सके।

पूछताछ में आरोपियों ने ये राज उगला कि चिट्टे की खेप को दिल्ली में एक नाइजीरियन से खरीद कर लाए हैं। इसके बाद सोलन पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई।

सोमवार को पुलिस ने नाइजीरियन मूल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के मुताबिक ये नाइजीरियन हिमाचल के सैंकड़ों युवाओं को लगातार चिट्टा बेचने में लगा हुआ था। नाइजीरियन की पहचान जॉन ग्रेबियल के तौर पर की गई है।

बड़ी बात ये है कि आरोपी के पास पासपोर्ट व वीजा भी नहीं है। आरोपी गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। स्पेशल टीम का गठन परवाणु के डीएसपी प्रणव चौहान के नेतृत्व में किया गया।

इसमें थाना प्रभारी हंसराज, पीएसआई अनूप कुमार, हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार, एचएचसी राजेश कुमार, कांस्टेबल जगदीश, विकास भट्ट, मिथुन व अली मोहम्मद को शामिल किया गया था।

बता दें कि 16 जुलाई को भी सोलन पुलिस ने ड्रग पैडलर निहाल ठाकुर निवासी ओच्छघाट के कब्जे से भी 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। सप्लायर से निहाल ने ये खेप 58 हजार में खरीदी थी।

इस मामले में भी पुलिस ने पंजाब के मोहाली से फरीदकोट के रहने वाले सप्लायर पवन प्रीत को गिरफ्तार किया था। इस मामले में भी पुलिस ने सह आरोपी अजय कुमार को आज पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है।

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ कठोर जंग जारी है। उनका कहना था कि पुलिस का प्रयास है कि सप्लायर तक पहुंचा जाए।

इस कड़ी में दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फिरोजपुर से भी एक आरोपी अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना था कि फिरोजपुर से गिरफ्तार आरोपी भी चिट्टे की खेप सप्लाई करने व इसकी रकम लेने में संलिप्त पाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...