कार से चरस की खेप बरामद, 4 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

सोलन जिला के 4 युवक कुल्लू जिला के आनी में चरस सहित पकड़े गए हैं। सोमवार देर रात पुलिस थाना आनी के अंतर्गत कुल्लू पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टिगेशन ब्रांच की टीम द्वारा चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पैशल इन्वैस्टिगेशन ब्रांच की टीम जब आनी कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर बराड़ नामक स्थान पर नाके पर थी तो एक ऑल्टो कार (एचपी 64ए-8482) को तलाशी के लिए रोका गया। कार में 4 युवक सवार थे। टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 814 ग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चरस सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। युवकों की पहचान गुलजार, सतीश मोहम्मद, शहजाद और रोहन कुमार के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...