कार सवार ने बाइक को मारी टक्‍कर, एक युवक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कुल्लू के मौहल के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात को पेश आया। जहां पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर हुई, इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।

युवक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र इंद्र जीत सिंह निवासी डंढाल डाकघर समराहन तहसील कोटली जिला मंडी के रूप में हुई है। कुल्लू पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

रविवार देर रात को कुल्लू से भुंतर की ओर जा रही कार नंबर एचपी 01के-7476 ने मौहल के पास मंडी से मनाली की ओर जा रही बाइक नंबर एचपी 33एए-0119 को टक्कर मार दी। बाइक में दो युवक सवार थे, जिसमें चालक राकेश कुमार और साथ में बैठा प्रवीण कुमार शामिल था।

गलत दिशा में आकर मार दी टक्‍कर

जैसे ही बाइक मौहल में पेट्रोप पंप के पास से गुजर रही थी तो कुल्लू की ओर तेज रफ्तार में गलत दिशा में कार आई ओर बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हुए और आस पास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। जहां पर प्रवीण कुमार ने दम तोड़ दिया और राकेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने नेरचौक मंडी के लिए रेफर कर दिया है।

हादसे के बाद कार चालक फरार

हादसे के तुंरत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस कार चालक को तलाश कर रही है जबकि अभी तक कार चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू आशीष शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...