
हमीरपुर – अनिल कल्पेश
डिडवीं टिक्कर साई मार्केट के पास दोपहर के समय गाड़ी और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना खौफनाक था की गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए और गाड़ी के एयर बैग भी खुल गए व शीशा भी टूट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी चालक अपने परिवार के साथ बिलासपुर की तरफ जा रहा था, जबकि बाइक सवार तेज रफ्तार से हमीरपुर की तरफ जा रहा था।
डिडवीं टिक्कर साई मार्केट में गाड़ी और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, वहीं हादसे बाइक सवार की टांग टूट गई, वहीं गाड़ी चालक ने मानवता की मिसाल पेश कर दूसरी गाड़ी बुलाकर घायल बाइक सवार को लोगों के सहयोग से हमीरपुर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेजा।
भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी सुरेश कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया है।
