कार की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल, पीजीआई रैफर

--Advertisement--

कार की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल, पीजीआई रैफर

ऊना – अमित शर्मा

अम्ब -ऊना हाईवे पर पड़ते भैरा में कार की चपेट में आकर एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 8 बजे अरुण कुमार (33) पुत्र मोहिन्द्र पाल निवासी भैरा संपर्क की तरफ मुड़ रहा था। इसी बीच ऊना की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय दुकानदारों ने आरोपी कार चालक की मदद से उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

एसएचओ गौरव भारद्वाज के बोल 

एसएचओ गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...