कांग्रेस पार्टी एक परिवार के लिए व परिवार द्वारा बनाई गई पार्टी बन कर रह गई- दीपक अवस्थी

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों का जीतना तय है भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है जिसमें सभी लोग कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी आज एक परिवार की परिवार के लिए व परिवार द्वारा बनाईं गई पार्टी बन कर रह गई है| उपरोक्त शब्द भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे|

उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेता लोग अपने परिवारों के बाहर न तो आम आदमी को प्रत्याशी बना सकता है ओर न है आम कार्यकर्ता का कोई काम करता है| आज के समय में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने आप को इस संगठन में ठगा हुआ महसूस करते हैं| उनको मात्र पारिवारिक पार्टी को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है ।

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज यह जानता है कि एक साधारण परिवार में जन्म लेने बाले व्यक्ति नरेन्द्र मोदी जो की अपने पिता की चाय की दुकान में सहायता करते थे| आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे है| जबकि उसी तरह एक मिस्त्री का बेटा जय राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्य कर रहे है ओर भारतीय जनता पार्टी में ऐसे कई उदाहरण हैं|

एक साधारण किसान या साधारण सैनिक के परिवार के सदस्य को उच्चतम पदों पर कार्य करने का सुअव्सर मिला| साधारण परिवारों के कारण देश ओर प्रदेश का नेतृत्व यह जानता है की साधारण लोगों की क्या समस्या होती हैं ओर उनको क्या ज़रूरत रहती है|

अतः भाजपा के केन्द्र व प्रदेश की सरकारें लगातार आम लोगों के लिए कार्यरत रहती हैं ।जबकि कांग्रेस के नेताओं को आम लोगों से कोई सरोकार नही है यह लोग मात्र इनको अपने बोट बैंक ही समझते हैं| भारतीय जनता पार्टी का संगठन प्रत्येक बूथ पर पूरी मजबूती से कार्य कर रहा है व केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुँचाने में मदद करता है ।

भाजपा के लिए कोई भी चुनाव सेमी फ़ाइनल या क्वॉर्टर फ़ाइनल नही होता बल्कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सभी चुनावों को फ़ाइनल मान कर ही कार्य करता है । अतः आने वाले उपचुनावों में भाजपा का प्रत्याशी जो भी हो विजयी उसकी ही होगी|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...