कांग्रेस ने “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” अभियान शुरू किया

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला जी ने मंडी ज़िले की दरंग विधानसभा के बूथ कर्मियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे बातचीत की, राजीव जी ने नारा दिया “मेरा बूथ है तैयार, हिमाचल में कांग्रेस सरकार”

शिमला 28 अक्टूबर – नितिश पठानियां 

हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला ने आज “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत दरंग से 873 लोगों को जोड़ा गया है।

इस अभियान की शुरुआत आज मंडी ज़िले की दरंग विधानसभा से हुई है। राजीव शुक्ला ने आज दरंग विधान सभा के सभी बूथ कमिटी के लोगों से सीधा संवाद कर जीत का मंत्र दिया। साथ ही हर बूथ पर 5 महिला और 10 यूथ जोड़ने का संकल्प लिया गया।

राजीव शुक्ला जी ने कहा कि आज मुझे “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” अभियान में आप सबके साथ सीधा बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य बूथ के लोगों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संपर्क साधना है। पार्टी इस बार नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कर रही है।

कांग्रेस पार्टी एक डिजिटल ऐप के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंच रही है। बूथ कर्मियों को ब्लूटूथ प्रिंटर भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से मतदाता पर्ची तुरंत ही मतदाता को दी जा सकती है। घर-घर जाने के अलावा डिजिटल माध्यम से भी वोटर पर्ची पहुंचाई जा रही है।

राजीव ने कहा हिमाचल में परिवर्तन की लहर हैं, बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है।

मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी कांग्रेस की गारंटियों को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। हिमाचल की भाजपा सरकार ने लोगों के साथ वादा खिलाफी की है।

लोगों को पांच साल तक गुमराह किया गया, जिसके चलते प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। हिमाचल काँग्रेसमय हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा डबल डिजिट भी नहीं पार कर पाएगी।

हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल हिमाचल प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र सोलन और ज्वालामुखी के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। आने वाले दिनों में पार्टी के अधिकतर राष्ट्रीय नेता बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा रूबरू होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...