कांग्रेस टिकट को लेकर पार्टी अध्‍यक्ष का बड़ा बयान, विधायकों व पूर्व विधायकों को भी करना होगा आवेदन

--Advertisement--

Image

शिमला, 31अगस्त – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को पार्टी टिकट के लिए आवेदन करना आवश्यक है।

उन्होंने बुधवार को एक बयान में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए आवेदन निशुल्क रखें गए है, इसलिए  किसी भी प्रत्याशी के लिए पार्टी टिकट को आवेदन करना अनिवार्य बनाया गया है।

प्रतिभा सिंह ने मीडिया में आ रही उन खबरों में जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए विधायकों व पूर्व विधायकों को आवेदन करने की जरूरत नहीं है पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि केंद्रीय आलाकमान ने सभी उम्मीदवारों विधायकों, पूर्व विधायकों को भी पार्टी टिकट के लिए आवेदन अनिवार्य बनाया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने पार्टी टिकट आवेदन के लिए अंतिम तिथि पहली सितंबर को सायं 5 बजे तक तय की है, जिसके तहत कोई भी प्रत्याशी अपना आवेदन ईमेल या सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी जमा करवा सकते है।

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने प्रस्‍तावित हैं। प्रदेश में कांग्रेस इसके लिए अभी से पूरी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि टिकट आवंटन सितंबर माह में ही कर दिया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस टिकट के लिए अब तक 312  कांग्रेसी नेता आवेदन कर चुके हैं। 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...