कांग्रेस कार्यालय रैत पहुचने पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का हुआ भव्य स्वागत

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल कांग्रेस का बरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का कांग्रेस कार्यालय रैत में पहुचने पर एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव व जिला नवनियुक्त प्रभारी केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक् कांग्रेस एव ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने किया स्वागत।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह भरमौरी ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एव शाहपुर सभी कांग्रेस जनों का किया तहदिल से धन्यवाद।

भरमौरी ने शाहपुर के लिए कही बड़ी बात उनोहने कहा कि शाहपुर के साथ मेरा गहरा सबंध रहा है और बड़े दुख की बात है कि शाहपुर की जनता हमेशा भ्रम में रहती है कि ये खड़ा हो जाएगा बो खड़ा हो जाएगा? क्यों ?

अगर आपके केवल सिंह पठानिया दुःख सुख में काम आता है और जो न होने बाले कार्य थे, उसने बिना बिधायक शाहपुर के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से करके दिखाए तो फिर जनता में भ्रम नही होना चाहिए अगर शाहपुर की जनता केवल सिंह पठानिया पर विसवास रखती है तो फिर चाहे कोई भी आये कोई फर्क नही पड़ता।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भी केवल सिंह पठानिया को जिला के मीडिया का प्रभार दे कर अपना विसवास जताया है अब बारी शाहपुर की जनता की है कि अपना विसवास केवल सिंह पठानिया पर बना कर बिधायक बना कर भेजे। जिससे शाहपुर के विकास के नए आयाम स्थापित किये जा सके।

भरमौरी ने कहा कि हिमाचल की जनता ने हमेशा कांग्रेस पार्टी पर अपना विसवास जताया है और इस बार भी प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरे बहुमत से सरकार बना कर जनता की सेवा करेगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के वोट हथियाने के लिए झूठे आश्वासन देती है।भाजपा के मंत्री बिधायक आज बढ़ती महँगाई,बढ़ती विरोजगारी ,ओर मूलभूत सुविधाओं, के मुद्दों से बचने के लिए ओर जनता की बात न करके इधर उधर की बाते करके जनता को गुमराह करने में लगी है।

पठानिया ने कहा कि ठाकुर सिंह भरमौरी ने हमेशा ट्रायबल एरिया की जनता की अबाज़ उठा कर उनका दुख दर्द दूर करने की कोशिश की है। आज ट्राइबल एरिया के लोग भाजपा सरकार में तँग आ चुके है।पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा से नए कार्यलय स्थापित न करने के बजाए यहां से स्थापित कार्यलयों को मंडी में उठा कर ले जाया गया है ।

ये कांगड़ा की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।पठानिया ने हाथ जोड़ कर प्रदेश सरकार एव स्थानीय मंत्री से हाथ जोड़ कर बिनती की है कि मेरी शाहपुर की जनता को सही ढंग से बिलजी,पानी और सड़कों की सुबिधा दी जाए।जिससे जनता सकून की जिंदगी जिये।

साढ़े चार साल जनता की याद नही आई अब झूठी घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने में लगी है लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे इरादों को समझ चुकी है भाजपा के झांसे में नही आने बाली हे।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों विधायको के काले कारनामो की चार्ज सीट तैयार की जा रही है।

जिससे जनता को भाजपा के असली चेहरा सामने आए।जिस पर शाहपुर के अंदर भी जमीनों की खरीद फरोख्त का गिरोह है उसका भी जल्दी ही चार्जशीट में खुलासा होगा। भाजपा के मंत्री का भी शाहपुर की जनता के सामने काला सच सामने लाया जाएगा।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर बारिष्ठ कांग्रेस नेता एव जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, निर्मल भन्द्राल शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस एक्स सर्विस मैन लीग अध्यक्ष,उप प्रधान सुरिन्दर जम्वाल, एस०टी०प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन बाली राम, अजय बबली प्रधान,महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,पंचायत समिति सदस्य रेशमा देवी,पूर्वउपप्रधान अमर नाथ,बाल कृष्ण रिटायर आर० ओ०, कैप्टन शक्ति शर्मा,दुर्गा दास, पूर्व पंचायत समिति पवन कुमार,आयुष ठाकुर,सुभाष चंद,एस०सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ॐ प्रकाश,प्रदीप बलोरिया, कैप्टन रविन्द्र सिंह,अनिल कुमार, सुरेश पटाकू ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,देश राज आदि गणमान्य कांग्रेस जन मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...