कांगड़ा: 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने पर सजा और जुर्माना

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्वेता नरूला की अदालत ने दस साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोषी को सजा व जुर्माने की सजा सुनाई है।

सरकारी अधिवक्ता श्वेता ने बताया कि यह मामला 21 नवंबर 2010 का है। नगरोटा बगवां पुलिस थाने के तहत एक दस साल की बच्ची अपनी आंटी के पास आई थी। उसकी आंटी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्ची को खट्टा खाने के लिए बुलाया। वह महिला बालिका को खट्टा देकर खुद शादी में चली गई।

बच्ची जब अपनी आंटी के घर जाने लगी तो कुलदीप कुमार ने छेड़छाड़ की। बच्ची चिल्लाने लगी तो दोषी ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई जो जान से मार दिया जाएगा।

बच्ची ने अपनी आंटी को सारी बात बताई। बच्ची का मेडिकल करवाया गया। इसमें बालिका से छेड़छाड़ की पुष्टि हो गई। बालिका की मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की।

मंगलवार को अदालत ने धारा 354 व 506 के तहत एक-एक साल की सजा व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...