कांगड़ा हवाई अड्डे को मिला आइएसओ प्रमाणपत्र

--Advertisement--

Image

गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आइएसओ) से विभिन्न श्रेणियों में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। हवाई अड्डा के प्रबंधक (सिविल) शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डा विमानपत्तन निदेशक किशोर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आइएसओ) से विभिन्न श्रेणियों में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। हवाई अड्डा के प्रबंधक (सिविल) शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डा, विमानपत्तन निदेशक किशोर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

इसी क्रम में बेहतर यात्री सेवा प्रदान करने व पर्यावरण प्रबंधन के लिए आइएसओ 14001:2015, सिस्टम गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आइएसओ 9001:2015 और बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन के लिए आइएसओ 45001:2018 प्रमाणन अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा प्रदान किया गया है।

विमानपत्तन निदेशक ने उक्त प्रमाणन मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है और हम बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने और हवाई अड्डा प्रबंधन में उच्च मानदंड प्राप्त करने के लिए और भी प्रेरित होंगे।

गौरतलब है कि कांगड़ा हवाई अड्डे के 28 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई इस तरह का प्रमाणन मिला है। वर्तमान में कांगड़ा हवाई अड्डा में चार उड़ाने होती है। इसके एक हैली टैक्सी भी यहां पर चल रही है। यहां आने वाले वाले यात्रियों को हवाई अड्डा प्राधिकरण की और से बेहतर सुविधाएं दी जाती है।

वहीं, हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की कवायद भी चल रही है। ऐसे में अगर हवाई अड्डे का विस्तार हो जाता है तो आने वाले समय में यहां पर बड़े विमान की सेवा भी उपलब्ध हो जाएगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...