
्कांगड़ा, राजीव जसवाल
महिला विकास विभाग कांगड़ा उपमंडल की तरफ से महिला दिवस के विशेष मौके पर विशेष आयोजन किया गया, जिसे कांगड़ा पालमपुर रोड स्थित होटल सागर में आयोजित किया गया।
्महिला दिवस के इस विशेष मौके पर एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं के बीच उपस्थित रहे, महिलाओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीम कांगड़ा द्वारा रिबन कटवा कर किया।
सीडीपीओ कांगड़ा राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि को टोपी पहना कर सम्मानित किया।
इस विशेष मौके पर महिला डॉक्टर रूबी ने वहां पहुंची सभी महिलाओं को पीसीपी डीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस टेस्ट का उपयोग करके महिलाएं एक स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दे सकती हैं। और यदि किसी बच्चे में कोई शारीरिक या किसी भी प्रकार की दुर्बलता होगी तो उसका पता पहले ही लगाया जा सकता है। परंतु इस टेस्ट का उपयोग कभी भी लिंग जांच के लिए नहीं जाता है। ऐसा करने पर सजा का विशेष प्रावधान है।
इस विशेष मौके पर महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर महिलाओं की तरफ से रंगारंग प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया, जिन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति होने वाली घृणा को दर्शाना रहा।
इसमें यह बताया गया कि किस तरह आज के समय में भी लड़कों और लड़कियों के बीच में भेद किया जाता है, लड़कियों को जन्म लेते ही आज भी मारा जाता है या जन्म लेने से पहले ही उन्हें मार दिया जाता है।
एसडीम कांगड़ा ने महिलाओं के बीच पहुंच कर उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और साथ ही उन्होंने किस तरह समाज में लड़का और लड़कियों को एक बराबर समझा जाए बेटी भी अनमोल है, इस विषय पर उन्होंने अपने विचार प्रकट किए।
उन्होंने यह भी कहा कि किस प्रकार आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के अंदर नैतिक शिक्षा होना बहुत ही आवश्यक है साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं को बताया कि प्रत्येक बच्चे में महिलाओं, माता पिता तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए सम्मान की भावना किस तरह पैदा हो इस पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है।
इस विशेष मौके पर उन्होंने उन महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने बेटियों को गोद लिया है।
इन गोद लेने वाली महिलाओं में कुछ ऐसी महिलाएं भी है, जिनका बेटा होने के उपरांत भी भी उन्होंने बेटी को गोद लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाली प्रत्येक महिला को सम्मानित किया, उन महिलाओं को भी सम्मानित किया जो अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्वरूप हैं, जो अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।
साथ ही उन्होंने महिलाओं से इस बारे में भी अपने विचार रखे, कि किस प्रकार आज के समाज में बहुत सी महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जिन्हें देखकर भविष्य की लड़कियां अपने भविष्य को उन्हें प्रेरणा स्वरूप मानकर उज्जवल बना सकती हैं।
जिनमें कुछ के उदाहरण वहां मौके पर ही उपस्थित रहे। जिनमें डॉक्टर रूबी, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर शिल्पा धीमान, इंस्पेक्टर एक्साइज एंड टैक्सेशन रोहिणी गुप्ता, जिला परिषद सदस्य अंजना देवी, प्रधान महिला कल्याण बोर्ड नीतू दमीर , बीडीसी अध्यक्ष बबीता संधू , थाना प्रभारी कांगड़ा रक्षा, एडीसी खादी बोर्ड कांगड़ा रीना कश्यप, एंबेसडर बीबी बीपी नैना, अनीता रंधावा तथा रीना जी रही।
