उरला में पुलिस ने 26 ग्राम चिट्टा; 241 ग्राम सोना, सवा किलो चांदी, 44000 रुपए नकदी की बरामद।
देहरा – शिव गुलेरिया
कांगड़ा पुलिस ने देहरा पंचायत के उरला गांव के एक चिट्टा तस्कर और उसकी पत्नी को चिट्टे की खेप के साथ गहनों व नकदी संग गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान पवन कुमार और नीना के रूप में हुई है।
पवन कुमार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले ही पुलिस थाना कांगड़ा में पांच मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार सुबह कांगड़ा पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगवाई में पवन कुमार के घर रेड की।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया पुलिस ने जांच दौरान पवन कुमार के घर से 26 ग्राम 10 मिलीग्राम चिट्टा, 241 ग्राम सोना, एक किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण, 44500 रुपए नकदी, दो मोबाइल और एक वजन करने की मशीन जब्त की है।
इसके साथ ही पवन कुमार की चल- अचल संपत्ति और जमीनों के कागजात भी पुलिस ने जब्त किए है। पवन कुमार लंबे समय से नशा तस्करी का काम कर रहा है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही आरोपी के साथ जुड़े हुए विभिन्न शातिरों व नशा तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सभी पुलिस थाना को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।

