कांगड़ा भूकंप की 121वीं बरसी: 4 अप्रैल को मनाया जाएगा आपदा जागरूकता दिवस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा 4 अप्रैल 2026 को 1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपदा जागरूकता दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आम जनता को आपदा प्रबंधन एवं भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

यह जानकारी देते हुए एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि इस क्रम में 4 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला तक सिटीजन साॅलिडेरिटी मार्च (आपदा जागरूकता रैली) का आयोजन किया जाएगा।

इसके उपरांत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी।

उन्होंने आम जनता से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि आपदा के समय सही जानकारी और तैयारी के माध्यम से जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...