कांगड़ा: बेहतरीन कार्य करने वाले तहसीलदारों को डीसी ने दिया सम्मान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया, तहसीलदार नगरोटा अशोक कुमार तथा तहसीलदार नुरपुर राधिका सैणी को बेहतरीन राजस्व सेवाओं के लिए धर्मशाला में राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि तहसीलदार देहरा, नगरोटा तथा नुरपुर ने कार्यकाल के दौरान भू इंतकाल, लैंड पार्टिशन तथा राजस्व इंद्राज को दुरूस्त करने में बेहतरीन कार्य किया है।

इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा भू संबंधी मामलों के निपटारे के निर्धारित लक्ष्यों को पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मान दिया गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारियों की प्रगति की रिपोर्ट की नियमित तौर पर समीक्षा की जा रही है तथा बेहतरीन कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है ताकि राजस्व संबंधी कार्यों के त्वरित निपटान के लिए सभी अधिकारी प्रेरित हो सकें।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राजस्व विभाग आम जनमानस के साथ जुड़ा है तथा सभी अधिकारियों को राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतरीन सेवाएं मिल सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...