कांगड़ा: बाइक दुघर्टना में एक की मौत तीन घायल

--Advertisement--

Image

मृतक रखता था गरीब परिवार से सम्बंध 

रक्कड़/जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार 

पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत एक बहुत ही दुख हादसा पेश आया। गत दिवस मट्ट उमरां (बाग) में मोटर साईकिल न0 HP36ए-5402 के चालक सुरेन्द्र कुमार निवासी गाँव नारी तहसील रक्कड़ जिला काँगड़ा ने मोटरसाईकल न0 UP15CX-8301 को टक्कर मार दी।

जिस कारण उपरोक्त बाइक चालक व इसके पीछे बैठे विजय कुमार तथा दूसरे मोटरसाईकिल पर सवार रवि कुमार व अंकित प्रजापति घायल हो गए।

घटना करीब 6 बजे की बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (कागड़ा) ले जाया गया जहाँ बाइक सवार सुरिद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सुरिद्र कुमार बहुत ही गरीब परिवार से सम्बंध रखता था। तथा वो एक दुकान में काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार वर्ष बेटा दो छोटे भाई और माता पिता छोड़ गया है।

इस सन्दर्भ में पुलिस ने धारा 279 एवं 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि पुलिस थाना रक्कड़ द्वारा की गई है ।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...