कांगड़ा बस अड्डे में चेन चुराते दबोची पंजाब की महिला की जमकर धुनाई

--Advertisement--

कांगड़ा बस अड्डे में मसरेड़ की महिला को भनक लगते ही पकड़ी शातिर,स्थानीय लोगों की मदद से दो और महिलाएं धरीं

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा बस अड्डा में रविवार दोपहर को बाहरी राज्य की महिलाओं का एक ग्रुप पकड़ा गया, जब कांगड़ा के साथ लगते गांव मसरेड़ की महिला अपने घर को जाने के लिए बस में सवार होने लगी, तो पंजाब की एक महिला द्वारा उसकी गले की सोने की चेन को चुराने का प्रयास किया।

जैसे ही महिला ने चेन चुराने का प्रयास किया। उक्त महिला को इसकी भनक लगी और उसने उसे कर महिला को मौके पर ही दबोच लिया तथा उसकी खूब परेड की।

इस वारदात को देखते ही बस अड्डा में उपस्थित लोगों ने भी उक्त स्थानीय महिला का साथ देते हुए पंजाब से आए इस चेन चोरी ग्रुप की दो अन्य महिलाओं को भी पकड़ लिया, जबकि चौथी महिला साथ लगती पंजाब नंबर की कार में बैठकर रफूचक्कर हो गई।

पीड़ित महिला के बोल 

मसरेड़ की महिला ने बताया कि वह खरीददारी करने के लिए कांगड़ा आई थी और जब वह अपने घर को वापस जाने के लिए बस में सवार होने लगी, तो तुरंत पीछे से महिला ने उनकी चेन को चुराने का प्रयास किया जिसकी भनक उन्हें लग गई।

उन्होंने बिना समय गवाएं उसे मौके पर पकड़ कर अपनी चेन को तो वसूल किया ही साथ में उसकी खूब परेड की और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बस अड्डा इंचार्ज के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचकर उन तीनों महिलाओं को थाना ले आया।

थाना प्रभारी संजीव कुमार के बोल 

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उक्त वारदात में शामिल तीनों पंजाब की महिलाओं से पूछताछ जारी है तथा इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं उन्हें भी तुरंत पकड़ा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...