
पुलिस ने करीब सात लोगों के खिलाफ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया है।
काँगड़ा-राजीव जस्वाल
पुलिस ने 24 घंटे में अलग अलग पुलिस थानों के तहत मारपीट व गाली गलोज के चार मामले पंजीकृत किए हैं। पुलिस ने करीब सात लोगों के खिलाफ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया है।
पुलिस थाना डमटाल के तहत डैक्वां में महींद्र सिंह व उसकी पत्नी सत्या देवी ने डैक्वां इंदौरा निवासी रमेश कुमार के साथ मारपीट व लड़ाई झगड़ा किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसी थाने के तहत मोहटली बाजार में अमन व रमन निवासी मोहटली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा ने मनीष परिहार निवासी मोहटली तहसील इंदौरा के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
इसी थाने में मोहटली बाजार में मनीष, शुन्ना, तमोडु व विक्रम निवासी मोहटली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा ने चमन कलसी, उसकी पत्नी अयोध्या देवी व उसके बेटों निवासी मोहटली तहसील इंदोरा के खिलाफ मारपीट गाली गलोज व लड़ाई झगड़ा करने की शिकायत दर्ज करवाी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
देहरा पुलिस थाने के तहत सरला देवी निवासी अप्पर परागपुर तहसील देहरा ने कांता देवी निवासी वार्ड नंबर दो परागपुर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के साथ गाली गलोज लड़ाई-झगड़ा व मारपीट की। पुलिस ने आरोपित महिला के खिला शिकायत दर्ज कर ली है।
