कांगड़ा: पुलिस को देखते ही पैदल ले जाने लगे स्कूटी, कागजात मांगने पर हुआ बेहोश; अस्पताल में हुई मौत

--Advertisement--

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पातल भेज दिया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक ही मौत का कारण माना जा रहा है।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

कांगड़ा जिले के जसवां गांव के 49 वर्षीय व्यक्ति रूप राम पुत्र जगदीश की संदग्धि हालत मौत हो गई है। व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पातल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, रूप राम बद्दी के कैलाश बिहार के समीप एक उद्योग में कार्यरत था। बुधवार को रूप राम अपने किसी परिचित के साथ निजी काम से स्कूटी पर सवार हो कर बद्दी रेड लाईट चौक की ओर आ रहा था।

रेड लाइट के समीप पुलिस ने नाका लगा रखा था। दोपहर दो बजे के करीब पुलिस को देख कर रूप राम और उसका मित्र विपिन स्कूटी से नीचे उतर गए और स्कूटी को पैदल ही चला कर ले जा रहे थे।

इस दौरान यातायात पुलिस ने उसके कागजात के बारे में पूछताछ की तो वह अचानक बेहोश हो कर गिर गया। बेहोशी की हालत में विपिन कुमार बद्दी के अस्पातल में ले गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पातल भेज दिया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक ही मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...