कांगड़ा जिला में पंचायती राज में रिक्त पदों के लिए चुनाव 25 फरवरी को

--Advertisement--

एक बीडीसी मेंबर, तीन प्रधान तथा 2 उपप्रधान व 15 वार्ड सदस्यों के पद हैं रिक्त, संबंधित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू

धर्मशाला, 30 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदोें के लिए 25 फरवरी को चुनाव होगा इस के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कांगड़ा जिला में एक बीडीसी मेंबर नगरोटा बगबां समिति के तहत वार्ड नंबर 21 सलाह जंद्राह तथा पंचरूखी ब्लाक के तहत गदियाड़ा तथा भवारना,

प्रागपुर ब्लाक के तहत डाडासीबा पंचायत में पंचायत प्रधान के लिए चुनाव होगा।

इसके साथ ही पंचरूखी ब्लाक के तहत भिरड़ी पंचायत तथा सुलह ब्लाक के तहत रझूं गदियाड़ा पंचायत में उपप्रधान पद के लिए चुनाव होगा।

इसके साथ ही बैजनाथ ब्लाक के तहत पंचायत पोलिंग के वार्ड नंबर 3, भवारना ब्लाक के घनेटा पंचायत के वार्ड नंबर छह, लमलेहड़ पंचायत के वार्ड नंबर पांच,

देहरा ब्लाक के ग्राम पंचायत डोहग पलोटी के वार्ड नंबर दो,

धर्मशाला ब्लाक के तहत बरबाला वार्ड नंबर 3,

फतेहपुर ब्लाक के तहत ग्राम पंचायत कंडोर के वार्ड नंबर छह,

इंदौरा ब्लाक के तहत टप्पा पंचायत के वार्ड नंबर दो,

लंबागांव ब्लाक की ग्राम पंचायत बीजापुर की वार्ड नंबर चार, तंबेहर पंचायत के वार्ड नंबर पांच,

पंचरूखी ब्लाक की ग्राम पंचायत चढ़ियार के वार्ड नंबर चार,

सुलह ब्लाक की पंचायत सन्हूं के वार्ड नंबर तीन, बलोह पंचायत के वार्ड नंबर दो, गरला पंचायत के वार्ड नंबर तीन, भदरोल के वार्ड नंबर पांच,

नुरपुर ब्लाक की खेल पंचायत के वार्ड नंबर छह में वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा निपुण जिंदल ने बताया कि उप-चुनाव के लिए 8,9 तथा 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे। 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी जबकि 15 फरवरी को सुबह 10 से सायं 3 बजे तक नाम वापिस लिए जायेंगे।

इसके तुरन्त बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जायेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जायेगा।उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता तुरन्त प्रभाव से लागू हो गयी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...