कांगड़ा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्लान करें तैयार: डीसी

--Advertisement--

खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बनेगा जिम, खिलाड़ियों की एकाग्रता बढ़ाने को योग का सत्र भी चलेगा

हिमखबर डेस्क

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला के खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम निर्मित किया जाएगा, पुराने उपकरणों को हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही चेजिंग रूम तथा शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम की रूफ की मरम्मत के लिए भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैंे ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही खेल परिसर के विस्तारीकरण पर भी चर्चा करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नुरपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, बैजनाथ तथा चंबी में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं इन स्थानों में निर्मित स्टेडियमों के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा उचित देखभाल के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है तथा इस के लिए युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर धर्मशाला में योगा के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों की एकाग्रता को बल मिल सके इस के लिए भी युवा खेल सेवाएं विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। जिला खेल परिषद की बैठक में जरूरतमंद खिलाड़ियों को स्पांसरशिप तथा इंडोर स्टेडियम में प्रवेश तथा पंजीकरण शुल्क को लेकर भी चर्चा की गई।

इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला खेल परिषद की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम नुरपुर गुरसिमर सिंह, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...