कांगड़ा जमानाबाद मार्ग में सड़क दुर्घटना, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा जमानाबाद रोड में सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित दो युवक घायल हुए हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है।

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

कांगड़ा जमानाबाद रोड में सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित दो युवक घायल हुए हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल व ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर बारह बजे के लगभग एक ट्रक एचपी 36 बी 9843 जोकि जसूर से बिस्कुटों की सप्लाई लेकर जमानाबाद को जा रहा था।

रास्ते में ज़मानाबाद रोड मे टर्न कर रहा था कांगड़ा से एक बाइक एचपी 40ई 5922 में चालक व बाइक सवार गगल की ओर जा रहे थे कि ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक राहुल की दुर्घटना में मौत हो गई व बाइक सवार मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था मे टांडा अस्पताल को ले जाया गया।

यह भी बताया जा रहा है कि अभी दो माह पहले ही युवक ने मोटरसाइकिल ली थी और किसी काम से गगल जा रहा था और रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसमें गंभीर रूप से होने के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल है।

यह बोले गगल थाना प्रभारी

गगल पुलिस थाना के प्रभारी शीशपाल ने बताया के पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए थे दोनों बैदी के रहने वाले हैं, इनमें से एक की मौत हो गई है। दूसरा घायल है और टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रहीहै।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...