कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा लव द्वारा जागरूक शिवर आयोजित

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा लव द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कैहरियां पंचायत में किया गया। जिसमें काफी लोगों ने भाग लिया ।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर चंद्रशेखर ने लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया।

उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड , सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण , शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें।

उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर लव शाखा बैंक की तरफ से सहायक प्रबंधक कुलभूषण पठानिया , दीपक रपोत्रा , सहित पंचायत प्रधान राजेश कुमारी, उपप्रधान गोवर्धन सिंह ,बीडीसी राजनेश्वर सिंह , पंचायत सहायक रेणु वाला, और कई लोग मौजूद रहेे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...