कांगड़ा: कछियारी में ठेके से शराब की पेटियां चुराने का दूसरा आरोपित मंडी से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कछियारी के ठेके से शराब की पेटियां चुराने की घटना पर कांगड़ा पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दूसरे आरोपित को मंडी से गिरफ्तार किया है और उसे कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायधीश कांगड़ा ने दूसरे आरोपित को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया की पिछले चार दिन पूर्व 26 मार्च को कांगड़ा के कछियारी में एक शराब के ठेके से 22 अंग्रेजी शराब की पेटियां दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर ली गई थी।

इस घटना के उपरांत कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिसने चोरी के मुख्य आरोपित चेतन शर्मा निवासी व्हीयूली पुरानी मंडी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। चेतन से की गई पूछताछ के बाद उसने अपने साथी की शिनाख्त की थी।

उन्होंने बताया दूसरे आरोपित को सुबह कांगड़ा लाया गया और सांय कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया जहां माननीय न्यायधीश ने दूसरे आरोपी को 3 दिन पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

उन्होंने बताया इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया शराब के ठेके से चुराई गई 22 पेटियां में से कुछ पेटियों की बरामद की पुलिस ने कर ली है जबकि अन्य पेटियों की बरामती पुलिस जल्द ही कर लेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...