काँगड़ा :होटल में जम्‍मू की युवती से दुष्‍कर्म,बीएसएफ का जवान आरोपित,जाँच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो,रिपोर्ट

 

पुलिस थाना डमटाल में एक युवती ने दुराचार होने पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में लेने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। आरोपित युवक बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है।

 

थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया जम्मू कश्मीर के कठुआ क्षेत्र की एक युवती ने बीती रात थाना डमटाल में प्राथमिकी दर्ज करवाई कि पठानकोट के एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का सपना दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाएं।युवती ने बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर थाना डमटाल के तहत एक होटल में ले गया और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए।

 

पीड़िता ने बताया वह आरोपित युवक को शादी करने के लिए कहती रही लेकिन आरोपित उसे पिछले काफी समय से शादी न करने के लिए टालमटोल कर टालता रहा। बाद में शादी करने के लिए मना कर दिया। जिस पर उसने अपने अभिभावकों के साथ थाना डमटाल में पहुंचकर आरोपित युवक के खिलाफ उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाने और दुराचार करने पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

 

आइपीएस अधिकारी डीएसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित बीएसएफ का जवान है। उन्होंने बताया आरोपित के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...