काँगड़ा: रिश्तेदार ने नाबालिग लड़की को बनाया अपनी हैवानियत का शिकार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

--Advertisement--

Image

इंदौरा- शम्मी धीमान

जिला कांगड़ा में एक 13-14 साल की नाबालिग लड़की से दुराचार कर गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। मामला पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक गांव का है।

पीड़िता के पेट में भ्रूण से मामले की पुष्टि हो पाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के ही गांव का है और उसका रिश्तेदार है।

इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी लगभग 13-14 साल की बेटी के पेट में अचानक दर्द उठा।

जिस पर वे उसे अस्पताल ले गए और चिकित्सक ने अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए कहा, जिसमें उसके पेट में भ्रूण की पुष्टि हुई है और लड़की से पूछताछ करने पर उसने आरोपी का नाम बताया है।

उधर, एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों व चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर पोस्को अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...