काँगड़ा :पत्‍नी की हत्‍या के आरोपित पति की थाने में मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव

पुलिस थाना पालमपुर में शुक्रवार रात काे पत्नी की गैर इरादतन हत्या करने के आरोपित पति की मौत हो गई।नगेंद्र कुमार यादव निवासी चंपारण बिहार का रहने वाला था,जो लंबे समय से अपने परिवार के साथ सुग्घर में किराये के मकान में रहता था। नगर निगम वार्ड-5 सुग्घर में रहने वाले नगेंद्र की पत्नी रिंकी देवी का शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था।

पालमपुर पुलिस काे सूचना मिली थी कि सुग्घर गांव में बच्चाें संग किराये के कमरे में रहने वाली दंपती में से पत्नी की संदिग्ध माैत हाे गई है। पुलिस ने तुरंत माैका पर जाकर मुआयना किया व संदिग्ध अवस्था काे लेकर धर्मशाला से फाॉरेंसिक टीम काे सूचना दी। फाॅरेंसिक टीम ने घर से कुछ साक्ष्य जुटाकर आराेपित पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अकसर झगड़ा करते रहते थे। पड़ाेसियाें ने पुलिस काे दिए बयान में बताया कि गत 9 जून काे भी पति-पत्नी में मारपीट हुई थी। इसके बाद पड़ाेसी ने ही घायल महिला काे क्षेत्र के निजी अस्पताल विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। इसके बाद महिला की हालत में सुधार आ रहा था कि शुक्रवार काे भी पड़ाेसी ने पति-पत्नी में झगड़ा हाेने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस काे सूचना दी।

मृतका के पति ने पुलिस काे बताया कि पिछले दिनाें निजी अस्पताल में उपचार के बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार हाे रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह उसने अचानक दर्द की शिकायत की। इस पर उन्हाेंने पड़ाेसी काे एंबुलेंस बुलाने का आग्रह किया,लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने दम ताेड़ दिया।

पुलिस ने पड़ाेसी के बयान के आधार पर रिंकी के पति नगेंद्र को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ आइपीसी 304 आइपीसी का मामला दर्ज किया था।शुक्रवार रात को नगेंद्र पालमपुर थाने में ही था।नगेंद्र की मेडिकल रिपोर्ट में उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं बताई गई है। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि देर रात को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई, जिस पर पुलिस उसे सिविल अस्पताल पालमपुर ले गए। अस्पताल में अभी उनका इलाज शुरू होता उससे पूर्व नगेंद्र की मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...