काँगड़ा: जंगल में इस हालत में मिला लापता व्यक्ति का शव, घर से मिले सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

गंगथ पुलिस चौकी अंतर्गत सुखार गांव के गुमशुदा सुरेंद्र कुमार (32) का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बता दें कि 23 सितम्बर को सुरेंद्र कुमार के भाई एंचल सिंह ने गंगथ पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भाई सुरेंद्र कुमार घर से बाहर गया था और वापस घर नहीं लौटा है।

इस दौरान घर के सदस्य जहां-तहां उसे ढूंढते रहे और आखिर में सुखार के जंगल में बाबा की कुटिया के पीछे सुरेंद कुमार के शव को एक पेड़ से लटकता देख कर एंचल सिंह के होश उड़ गए।

उसने इस घटना की जानकारी गंगथ पुलिस में दी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गंगथ पुलिस चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह, एसएचओ यशपाल सिंह नूरपुर व फोरैंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के उपरांत शव को कब्जे में लेकर नूरपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है। एंचल सिंह को मृतक के बिस्तर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि “मैं जिंदगी से निराश होकर अपनी इहलीला ही समाप्त कर रहा हूं। जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है। गुड-बाय।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...