काँगड़ा:पुलिस के सामने क्रशर संचालकों व ग्रामीणों के बीच खूनी झड़प, जमकर चले पत्थर व हथियार

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

विकास खंड इन्दौरा के मंड क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर संचालकों और ग्रामीण एक बार फिर आमने-सामने हो गए। स्टोन क्रशर संचालक अपनी गाड़ियों को निकालने के लिए बना रहे नए रास्ते की निशानदेही करवा रहे थे, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया और रास्ते वाली भूमि पर अपना हक जताया।

वहीं पुलिस के सामने दोनों पक्षों में तेजधार हथियारों से खूनी झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना इंदौरा के तहत पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के गांव मलकाना में क्रशर संचालक गाड़ियों को निकालने के लिए नए रास्ते का निर्माण कर रहे थे और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मी रास्ते की निशानदेही कर रहे थे।

तभी मौके पर पहुंचे ग्रामीण रास्ते को लेकर विरोध करने लगे जिसके बाद क्रशर संचालकों व ग्रामीणों में तीखी नोक-झोंक हो गई। पुलिस की मौजूदगी में हो रही नोक-झोंक खूनी झड़प में तबदील हो गई। तेजधार हथियारों और पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

उधर, डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मलकाना गांव में हुई खूनी झड़प में नानक चंद पुत्र खुशी राम पर तेजधार हथियार से वार करने पर आरोपी जसवीर सिंह उर्फ बाहु निवासी इन्दौरा व जसवीर सिंह पर पत्थरों से हमला करने पर कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनका ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी प्रभारी रूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मेडिकल करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...