काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में दीवाली पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – व्यूरो रिपोर्ट

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में दीपावली पर अंदर सदन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रकाश चंद शास्त्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिताओं में स्पून रेस, जलेबी रेस, सुई धागा रेस, इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेल व शिक्षा का तालमेल के महत्व को समझाते हुए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही दीवाली उपलक्ष्य पर अंतरसदनीय पोस्टर मेकिंग तथा रंगोली प्रतियोगिताएं व बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता भी करवाई गई। रंगोली में विस्डम सदन प्रथम व नोटिस बोर्ड डेकोरेशन में पेशेंस सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों मिठाई बांटी व शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा उपहार वितरित किए गए।

दीवाली के इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक बादल व प्रिंसिपल अश्वनी कुमार, बाइस प्रिंसिपल अनामिका शर्मा ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...