कल से मंडी दौरे पर होंगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, यह रहेगा कार्यक्रम

--Advertisement--

शिमला,24 अगस्त – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह कल 25 अगस्त से अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह इस क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी व प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह कल 25 अगस्त को दोपहर बाद 2 बजे शिमला से सुंदरनगर के लिये प्रस्थान करेंगी। सुंदरनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम सुंदरनगर लोक निर्माण विश्राम गृह रहेगा।

26 अगस्त को प्रतिभा सिंह नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रतिभा सिंह लोवर बेहली, तमरोह की ग्राम पंचायत दयारी,सालवाहन,राफेल,लोवर पधारु व उप्पर पधारु के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। रात्रि विश्राम चैलचोक वन विभाग गृह होगा।

27 अगस्त को नाचन विधानसभा क्षेत्र के ही चपरहां, स्यांज, मोवीसेरी,बासा, बजरोहरु,करनाल की ग्राम पंचायत तूंनो,जाछ, भलोटी व जहोल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मिलेंगी। रात्रि विश्राम परिधि गृह मण्डी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...