कल रघुवीर बाली चामुंडा मंदिर से शुरू करेंगे रोजगार संघर्ष यात्रा, यह है पूरा शेड्यूल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि रोजगार संघर्ष यात्रा कल यानी शनिवार सुबह चामुंडा से शुरू होगी। यह यात्रा चामुंडा मंदिर से सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी और धर्मशाला, गगल होते हुए कोटला तक जाएगी। दूसरे दिन रविवार 21 अगस्त को यात्रा नूरपुर से शुरू होगी। जसूर, इंदौरा व काठगढ़ रैहन तथा जवाली तक जाएगी।

पहले चरण में रोजगार संघर्ष यात्रा का विधिवत शुभारंभ 27 जुलाई को जीएस बाली के जन्मदिन पर राजीव शुक्ला व नेशनल व स्टेट लीडरशिप ने इसका शुभारंभ किया। देश व प्रदेश के लिए कांग्रेसियों के लिए यह गर्व का विषय है कि 2012 में जीएस बाली ने पहली रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली थी और इस यात्रा के तहत हर विधानसभा क्षेत्र को हर विधानसभा क्षेत्र में लेकर गए थे और हर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने समर्थन दिया। उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहेंगे जो उस वक्त जीएस बाली को समर्थन दिया था।

नर सेवा नारायण सेवा को मिशन बनाकर इस यात्रा को सफल बनाया। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को लेकर बड़ी संवेदनशील है। राहुल गांधी ने यह फैसला लिया है कि युवाओं में जो बेरोजगारी की समस्या है। उस समस्या को दूर करेंगे, जबकि केंद्र सरकार ने जो बेरोजगारी दूर करने का दावा किया था वैसा हुआ नहीं।

राहुल गांधी ने यह सोच रखी कि हमें युवाओं की आवाज बनना है और इस यात्रा को शुरू करने की बात की। सोनिया गांधी ने अनुमति दी कि इस यात्रा को हिमाचल प्रदेश से शुरू किया जाए। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां से यह यात्रा शुरू की गई।

रैत में होगा धाम का आयोजन 

आज ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी में कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया की रैत कांग्रेस 20-08-2022 को दोपहर 1:30 बजे रोजगार संघर्ष यात्रा का शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शाहपुर ब्लॉक् युवा कांग्रेस रैत कांग्रेस कार्यलय में जोरदार स्वागत करेगी।

ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती के कार्यक्रम के अबसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिब एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रघुवीर सिंह बाली, सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, सहित शाहपुर कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता श्रधांजलि देंगे।

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया के नेतृत्व में रोजगार संघर्ष यात्रा का जगह जगह स्वागत होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सम्मानीय कांग्रेस जनों के लिए धाम का आयोजन भी किया है।

आप सभी ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि आप सभी कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाली में मिला शव; परिजनों में मची चीख-पुकार

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना...

युवाओं के लिए नौकरी का मौका: केमिस्ट और ऑपरेटरों की भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी आरके लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड...