
पालमपुर – नवीन शर्मा
आज वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन वृत्त धर्मशाला की बैठक पालमपुर वन मंडल के सदस्यों के साथ पालमपुर स्थित वन विश्राम गृह में हुई।। बैठक में वृत्त अध्यक्ष संदीप गुलेरिया विशेष रुप से उपस्थित रहे।
इससे पहले बैठक की शुरुआत मंडल पालमपुर कार्यकारिणी के महासचिव अजय लगवाल द्वारा की गई। उन्होंने कर्मचारी समस्याओं के हल हेतु संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने निवेदन किया की पालमपुर वन मंडल कार्यकारिणी समयावधि पूर्ण हो चुकी है इसलिए उनकी कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु शीघ्र चुनाव करवाए जाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्य्क्ष संदीप गुलेरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही कर्मचारी की समस्याओं को लेकर मुख्य अरन्यपाल धर्मशाला के साथ वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा जैसे की वृत्त कार्यकारिणी का भी समय हो चुका है।
इसलिए वृत्त स्तर पर भी नई कार्यकारिणी हेतू चुनाव किए जाएंगे। उससे पहले मंडल पालमपुर के चुनाव करवाए जाएंगे जिसकी तिथि साथियों की सहमति के बाद शीघ्र निर्धारित कर दी जाएगी।। उन्होंने बैठक में आने के लिए सभी सद्स्यों का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल पालमपुर प्रैस सचिव सोनू डोगरा, भूतपूर्व सैनिक वन विभाग कार्यकारिणी प्रदेशाध्यक्ष राकेश पठानियां, वन परीक्षेत्र आधिकारी पालमपुर रमेश चंद, सदस्य सतदेव, पंकज चड्डा, राहुल राणा, सपना, स्वाति, पम्मी देवी व वन विभाग के अन्य साथी भी उपस्थित रहे।।
