
कोटला – स्वयंम
प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड कोटला की बैठक खंड प्रधान कुलदीप पठानिया एवं महासचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटला में की गई, जिसमें खंड के लगभग 60 अध्यापकों ने भाग लिया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एनपीएस की दिनांक 3 मार्च को शिमला में ओपीएस बहाली हेतु हुई रैली में पदाधिकारियों के ऊपर हुई एफ आई आर था, जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं अन्य अध्यापकों ने खंडन किया है कि और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि शांति पूर्वक किए जा रहे धरने पर कोई एफ आई आर दर्ज नहीं करनी चाहिए थी।
जबकि उस दिन प्रदेश के कोने कोने से लगभग 40,000 कर्मचारी आए थे और बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उन्होंने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए आगे बढ़े और उन्होंने ना ही किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और ना ही विधानसभा की कार्रवाई को किसी भी तरह से बाधित किया है, लेकिन उसके बावजूद उन पर जो एफ आई आर दर्ज हुई है।
प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कोटला की समस्त कार्यकारिणी इसका विरोध करती है और भविष्य में ओपीएस की बहाली के लिए सदैव इस संगठन का समर्थन करने के लिए वचनबद्ध है।
इसी के साथ संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर नए वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने का भी आग्रह किया है जिसमें राइडर, एनिशियलऔर अन्य विसंगतियों को जल्द दूर करने का आग्रह किया किया है और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 4 मार्च को जो बजट पेश किया है। उसमें प्रदेश के कर्मचारियों को नए वेतनमान में एरियर का कोई भी प्रावधान न करने का आरोप भी लगाया है ।
माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर से अनुरोध किया है, की एरियर के मामले में प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशन धारकों को जल्द एरियर की राहत दी जाए इसके साथ नए वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने की कृपा करें।
इस मौके पर जिला उपप्रधान केवल सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि जोगिंदर, खंड कोषाध्यक्ष सलिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार राणा, जिला प्रतिनिधि संग्राम सिंह ,जगदेव जसरोटिया, सुरजीत सिंह, दविंद्र गुलेरिया, करण सिंह , अजय कुमार , सुरिंदर कुमार, बृजमोहन, राजीव पठानिया जी निर्मल सिंह आदि ने भाग लिया।
