
बक्लोह – भूषण गुरुंग
आज बकलोह के सम्राट हॉल में पारा के स्पेशल फ़ोर्स ट्रेनिंग स्कूल के कमांडेंट कर्नल ए एस बैंस,(सेना मेडल ) ने बकलोह के भूतपूर्व सैनिकों के साथ अग्निवीर के बारे मे संवाद किया। और पूर्व सैनिकों के साथ इसके बारे में जानकारी भी हासिल कि।
कमाडेंट बैंस ने बताया कि हाल ही में सरकार द्वारा पढ़े लिखे और बेरोजगार युवाओ के लिए अग्निवीर सेना मे भर्ती होने के लिए जो कदम उठाये है वो बहुत ही सराहनीय कदम है। आने वाले पड़े लिखे युवाओं के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगा। इस मे सभी युवाओं को सेना मे भर्ती होने का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि अग्निबीर 4 साल के बाद रिटायर होकर आते है तो हर जगह उनको अच्छी नोकरी मिलनेकी सम्भाबना है। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों से अपील कि है कि वो इस अग्निबीर स्कीम को ज्यादा से ज्यादा प्रचार और प्रसार करे ताकि कोई भी 17 साल के पढ़ाई के बाद कोई भी युबा अग्निबीर स्कीम से वंचित न रहे।
इस अवसर में आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी के अलावा लगभग 60 भूत पूर्व सैनिक मौजूद थे।
