करंट लगने से युवक की मौत, घर की छत पर घूमने के दौरान हादसा

--Advertisement--

Image

ब्यूरो रिपोर्ट 

जिला की नगर पंचायत तलाई में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार अपने मकान की छत पर घूम रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया।

बेहोशी की हालत में युवक को बड़सर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंकज कुमार पुत्र रामदास निवासी तलाई गुरुनाझाड़ी मंदिर में जनरल स्टोर की दुकान करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि पंकज का एक डेढ़ साल का बेटा भी है।

पंकज के भाई राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मकान के ऊपर से 11 केवी एचटी लाइन गुजरती है। उसने आशंका जताते हुए कहा कि अचानक लाइन में हाई वोल्टेज आने से वह इसकी चपेट में आ गया होगा।

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर करंट लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपए फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...