कमरे में बहू को देख ससुर करने लगा गंदी हरकत, बचाने आई जिठानी को भी नहीं छोड़ा; दोनों का किया ये हाल

--Advertisement--

बहू के साथ ससुर ने ऐसी हरकत की पीड़िता के होश उड़े हुए हैं। घटना के वक्त घर में कोई नहीं थी। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो ससुर गुस्से से आग बबूला हो गया। इस दौरान उसे बचाने आई जिठानी भी ससुर के गुस्से का शिकार हो गई।

व्यूरो रिपोर्ट

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू को घर में अकेला पाकर ससुर की नीयत खराब हो गई। बहू को पकड़ने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर जिठानई उसे बचाने आई, तो ससुर ने उसे भी नहीं छोड़ा।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की। वहां सुनवाई न होने पर पीड़िता एसपी के पहुंची। एसपी के आदेश पर किशनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया।

इसमें बताया कि 13 सितंबर की शाम पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे। घर में केवल उसके ससुर मौजूद थे। शाम के समय वह घरेलू कामकाज निपटा रही थी, तभी ससुर ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक ससुर का ये रूप देख कर वह भयभीत हो गई। उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो ससुर ने उसकी पिटाई कर दी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी चीख पुकार सुनकर आईं जेठानी पर भी ससुर टूट पड़ा और उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने ससुर से खुद को बचाया और घर से भाग निकलीं। इसके बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
बाद में पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी के पहुंची। एसपी के आदेश पर किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि इस घटना के बाद आरोपी ससुर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 ठिकानों पर एक साथ पुलिस की छापेमारी, चरस और चिट्टा बरामद, तस्करों में हड़कंप

नूरपुर - स्वर्ण राणा हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे...

सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

फतेहपुर - अनिल शर्मा  राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य...