कन्या पूजन के साथ धुम्मू शाह दाड़ी मेले का किया शुभारंभ

--Advertisement--

धर्मशाला, 08 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

दाड़ी के भराड़ी माता मंदिर में कन्या पूजन तथा झंडी पूजन के साथ एसडीएम मेला अधिकारी संजीव भोट ने विधिवत रूप से धुम्मुशाह मेले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट ने कहा कि धुम्मूशाह मेले के साथ स्थानीय लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है तथा इस मेले को भव्य रूप प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नौ अप्रैल को छोटी माली आयोजित होगी जिसमें एसपी शालिनी अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी जबकि दस अप्रैल को कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त हेमराज बैरवा करेंगे।

इसके साथ ही 11 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी जिसमें स्थानीय कलाकारों को ही अवसर दिया जाएगा, सांस्कृतिक संध्या में नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम सुरेंद्र कटोच, तहसीलदार गिरिराज सहित मेला कमेटी के सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...