कनिष्ठ अध्यापकों के 500 से ज्यादा रिक्त पद जल्दी भरे सरकार- कुलदीप पठानिया

--Advertisement--

Image

कोटला -स्वयंम

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड कोटला ने खण्ड अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में सामुदायक भवन कोटला में प्राथमिक पाठशालाओं में वर्तमान में चल रही समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन सोमवार को किया । जिसमें हाऊस में रिक्त चल रहे पदों को लेकर आ रही समस्यायों का मुद्दा ही बैठक में छाया रहा|

ज्यादातर पदाधिकारियों ने इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से गुहार लगाई कि वर्तमान में प्रारम्भिक स्कूलों में बहुत ज्यादा पद खाली होने से उतपन्न हो रही समस्याओं और सेवानिवृति के चलते खाली पदों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है इस कारण मौजुदा समय में अकेले जिला कांगड़ा में कनिष्ठ अध्यापकों के 500 से ज्यादा पद रिक्त हैं और सभी 22 खण्डों में रिक्त पदों की संख्या से प्रारम्भिक शिक्षा को सुचारू रूप से चलाना असंभव सा लग रहा है ।

शिक्षा खण्ड कोटला में ही इस समय लगभग 30 पद रिक्त चल रहे है और 02 स्कूल बिना किसी अध्यापक के चल रहे है और सेवा निवृति को मद्देनजर रखते हुए 30 सितंवर को 01 और स्कूल बिना अध्यापक के हो जायेगा । ऐसे में बच्चों की वुनियादी शिक्षा का स्तर कैसा होगा इसका अंदाजा लगातार चल रहे रिक्त पदों से ही लगाया जा सकता है । इसके बावजूद प्रारम्भिक स्कूलों से हमारे खण्ड के 06-08 अध्यापकों की प्रतिनियुक्तियां कोरोना टीकाकरण में पिछले 3-4 महीनों से लगातार चल रही हैं संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि यह प्रतिनियुक्तियां करते समय हमेशा ही प्रारम्भिक शिक्षकों को ही क्यों लगाया जा रहा है।

एक तो हमारी पाठशालाओं में केवल 01 या 02 अध्यापक ही कार्यरत हैं । उनमें कुछ साथी पहले ही वीएल ओ प्रतिनियुक्त हैं संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के उस फैसले का भी स्वागत कर धन्यवाद किया जिसमें सरकार ने 4000 पद भरने की अनुमति दी हैै । अन्त में संघ ने सरकार से इस मुद्दे जल्द हल करने एव॔ 02 अन्य मुद्दों पर भी गुहार लगाई है जिसमें वर्ष 2012 से पूर्व के मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति लाभ एवं एक ही पद पर 20 वर्ष का कार्यकाल कर चुके कनिष्ठ अध्यापकों को भी एक विशेष वेतन वृद्दि का लाभ जल्द दिया जाये यह दोनों मांगे पहले से ही सरकार के पास विचाराधीन हैं ।

बैठक में खण्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानियां महासचिव अशोक कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार राणा, कोषाध्यक्ष सलिन्द्र सिंह ,जिला उपप्रधान केवल सिंह , दविन्द्र गुलेरिया , राजीव पठानियां , कुलदीप सिंह , जगदेव जसरोटिया , रमन कुमार , नीलकमल सिंह , संग्राम सिंह ,संजय कुमार ,अजय कुमार ,मुनीष कुमार ,कर्ण सिंह, सुरिन्द्र कुमार , विनय कुमार जसवीर सिंह ,मलकीयत सिंह ,अनिर कुमार , रजिन्द्र जरियाल ,कुशल कुमार , राजीव कुमार निर्मल सिंह ,सुरजीत सिंह ,भीम सिंह एवं हेम राज आदि उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...